पटना, मई 2 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की। शुक्रवार को बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को बौद्ध भंते द्वारा बुद्ध स्मृति पार्क में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा, बोधगया के बोधिवृक्ष, आनंद बोधि वृक्ष तथा श्रीलंका के अनुराधापुरम से लाये गए बोधि वृक्ष की पूजा अर्चना करायी गई। मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क स्थित पाटलिपुत्र करुणा स्तूप में भगवान बुद्ध की पवत्रि अस्थि अवशेषों की पूजा अर्चना की, परिक्रमा के साथ-साथ ध्यान किया। उन्होंने बौद्ध भक्षिुओं के साथ बैठकर विश्वशांति के लिए मंगल कामना की। साथ ही राज्य एवं देश की सुख, समृद्धि एवं अमन चैन की कामना की। यह भी पढ़ें- भगवान बुद्ध के बताये रास्तों पर चलकर होगा विकास-श्रवण यह भी पढ़ें- मठ की जमीन से क...