किशनगंज, मार्च 9 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता बिहार सरकार की मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर तालगाछ एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय फूलबाड़ी के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए सोमवार को अररिया स्थित कुसियार गांव पार्क सहित विभिन्न ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों के दर्शन के लिए रवाना किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में भ्रमण को लेकर खासा उत्साह देखा गया।मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर तालगाछ के प्रधानाध्यापक अंजार आलम ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना का उद्देश्य बच्चों को कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की प्रत्यक्ष जानकारी देना है। इससे छात्रों के ज्ञान में वृद्धि होती है और उन्हें नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.