आजमगढ़, जुलाई 27 -- आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का रविवार को शुभारंभ किया गया। जिसका सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में एमएलसी विजय बहादुर पाठक के प्रतिनिधि रिंकू पाठक, राम सूरत राजभर के प्रतिनिधि रामसागर राजभर, डीएम रविंद्र कुमार, सीडीओ राकेश कुमार पटेल, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलसचिव अमृतलाल, नोडल अधिकारी/उच्च शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर महेंद्र प्रकाश सहित उपस्थित शिक्षकों ने देखा। डीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आजमगढ़ के कुल 230 डिग्री कॉलेज जिनमें 218 स्ववित्त पोषित,10 अशासकीय एवं 2 शासकीय महाविद्यालय ह...