मुजफ्फर नगर, जुलाई 27 -- मुजफ्फरनगर भोपा रोड स्थित सनातन धर्म महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हाल में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे।कार्यक्रम को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों को योजना के अंतर्गत डिजिटल कार्ड वितरित किए। उन्होंने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को कक्षाओं की ओर आकर्षित करें।मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना शिक्षकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। यह भी पढ़ें- शिक्षकों को मिला कैशलेस इलाज का सुरक्षा कवच उन्होंने शिक्षकों से छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा की ओ...