शामली, जुलाई 9 -- शामली। प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में शुरू की गई नई पहल के तहत बुधवार को वाराणसी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। बुधवार को शहर के दिल्ली रोड स्थित बारातघर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी विरेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप, डीएम आलोक यादव, सीडीओ बृजेन्द्र शुक्ल, पीडी डीआरडीए प्रेमचंद ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वाराणसी से प्रसारित संबोधन सुना। मुख्य अतिथि एमएलसी विरेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का...