खगडि़या, मार्च 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खगड़िया आगमन को लेकर नगर परिषद द्वारा किए गए विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी नगर सभापति अर्चना कुमारी ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान गुरुवार को कही। कहा कि शहर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पिछले वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं पूरी की गई हैं और कई बड़ी योजनाएं प्रक्रिया में हैं। कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में 400 से अधिक सड़क और नाला निर्माण कार्य, 12 सार्वजनिक शौचालय, 24 कुओं का जीर्णोद्धार, 11 स्थानों पर वाटर एटीएम, 3300 से अधिक स्ट्रीट लाइट, 10 से अधिक एलईडी सजावटी लाइट, बड़े पंपसेट द्वारा जल निकासी व्यवस्था, शव वाहन निर्माण, कब्रिस्तान एवं धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, दो प्याऊ का निर्माण, 30 स्थानों पर ह...