गया, जनवरी 30 -- मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना से 1609 छात्रों को दो करोड़ 41 लाख पेंशन योजनाओं में लाभुकों का चयन और अच्छी तरीके से करने का निर्देश बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने की समीक्षा - समीक्षा गया जी, प्रधान संवाददाता गया में मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 1609 छात्रों को दो करोड़ 41 लाख 35 हजार रुपये दिए गए हैं। वहीं फोकनिया के तहत दस छात्रों को एक लाख, मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना मौलवी के कुल 18 छात्रों को दो लाख 70 हजार रुपये मिले हैं। शुक्रवार को बिहार राज्य अप्लसंख्य आयोग के अध्यक्ष गुलाम रसूल बलियावी ने गया सर्किट हाउस में योजनाओं की समीक्षा के बाद इसकी जानकारी दी। बताया गया कि सभी योजनाओं को मिलाकर कुल 1637 छात्रों के बीच दो करोड़ 45 लाख पांच रुपये वितरित हुए हैं। समीक्षा में...