जमशेदपुर, जून 30 -- घाटशिला प्रखंड के नयाग्राम निवासी सब्जी विक्रेता संतोष कुमार मिश्रा की चार माह की पुत्री विहा मिश्रा के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख की आर्थिक सहायता मिली है। जन्म के कुछ दिन बाद ही विहा को मेकोनियम एस्पिरेशन सिंड्रोम और राइट सबड्यूरल हेमाटोमा जैसी गंभीर बीमारियों ने अपनी चपेट में ले लिया था। उसकी स्थिति को देखते हुए मुंबई के एक अस्पताल में ब्रेन सर्जरी करानी पड़ी। अबतक इलाज पर करीब 14 लाख खर्च हो चुके हैं, जबकि दूसरी सर्जरी के लिए लगभग पांच लाख की और आवश्यकता है। आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार ने जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू से सहायता की गुहार लगाई। विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद की अनुशंसा की। उनकी पहल पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने 24 जून को एक लाख की सहायता स...