फरीदाबाद, दिसम्बर 8 -- नूंह। सरकार द्वारा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत चिकित्सा आधार पर वित्तीय सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया को और सरल बना दिया गया है। अब पात्र आवेदक सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर मात्र 15 दिनों में आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेंगे। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि आर्थिक सहायता की पूरी प्रक्रिया अब सरल पोर्टल के माध्यम से डिजिटल मोड में उपलब्ध है। मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत राशि सीधे लाभार्थी या आवेदक के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। आवेदक अपने परिवार पहचान पत्र आईडी के माध्यम से सरल पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को अपने मेडिकल बिल, ओपीडी बिल सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। योजना में किए गए संशोधनों के अनुसार यदि कोई बीमारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.