कुशीनगर, मई 30 -- कुशीनगर। जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में जनपद को विभिन्न मदों में लक्ष्य मिला है। प्राप्त लक्ष्य के अनुसार शाकभाजी हेतु 25 हेक्टेयर बागवानी में मशीनीकरण के अंतर्गत ट्रैक्टर (2डब्ल्यूडी) 01, पावर टिलर (08 बीएचपी तक) 02, पावर टिलर (08 बीएचपी से अधिक) 02 तथा पावर नैपसेक स्प्रेयर (12-16 लीटर) 04 का लक्ष्य विभाग के निदेशालय से मिला है। उन्होंने जिले के किसानों से अनुरोध किया है कि अपना पंजीकरण डीबीटी डॉट यूपी हार्टिकल्चर डॉट इन पोर्टल पर कराकर आवश्यक अभिलेख जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नवीनतम खतौनी (61 ख प्रमाण पत्र), दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं मोबाइल नम्बर के साथ कार्यालय में सम्पर्क करें। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के ...