लखनऊ, सितम्बर 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हो गए हैं। दावा किया जा रहा है कि फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर योगी के 6.33 करोड़ से ज्यादा फालोअर्स हैं। मुख्यमंत्री के एक्स अकाउंट पर 3.28 करोड़, इंस्टाग्राम पर 1.75 करोड़ और फेसबुक पर 1.3 करोड़ से अधिक फालोअर्स हैं।

सर्वे में उपलब्धि सर्वे में दावा किया गया है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय 3.24 करोड़ फालोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर 1.83 करोड़ फालोअर्स के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस रहे। चौथे स्थान पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पांचवें स्थान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा रहे।

सोशल मीडिया का प्रभाव देश में राजनेताओं के बीच सो...