प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 10 -- बाबागंज विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर बाबागंज विधायक, जनसत्तादल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सरोज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मिले। मुख्यमंत्री के मिलकर विधायक विनोद सरोज ने बाबागंज इलाके की सड़कों, बिजली, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा किया। महत्वपूर्ण विषयों को मुख्यमंत्री के सामने रखते हुए विधायक ने जनहति में उसकी स्वीकृति देने की मांग किया। मुख्यमंत्री ने विधायक के दिए गए प्रस्तावों के सभी बिन्दुओं पर गंभीरता से सुनते हुए योगी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- विधायक ने मुख्यमंत्री से मिल की लंबित योजनाओं की स्वीकृति की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...