लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान बीस से अधिक रैलियां की थीं। साथ ही उनके दो रोड शो हुए थे। पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान उनकी रैलियों की भारी मांग थी। दरअसल, पश्चिमी बंगाल की जनता उनके बुलडोजर बाबा की छवि से खासी प्रभावित थी और कमोबेश हर रैली में लोग बुलजोडर लेकर आते थे। यही नहीं हर रैली में उन्हें हिन्दू ह्रदय सम्राट अभिनंदन अभिनंदन स्वागतम स्वागतम के नारों से स्वागत किया जाता था। यह भी पढ़ें- शुभेंदु अधिकारी की शपथ में भाग लेंगे सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी श...