मुख्यमंत्री योगी पहुंचे कामदनाथ के दरबार, पूजन-दर्शन कर लगाई परिक्रमा
चित्रकूट, जुलाई 9 -- चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को भगवान कामदनाथ के दरबार पहुंचे। विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुख्यमंत्री ने पूजन कर दर्शन किए। साधु-संतों से मुलाकात करते हुए उनके साथ कामदगिरि परिक्रमा लगाई। उन्होंने कामदगिरि महाआरती स्थल पर पहुंचकर भगवान कामदनाथ की आरती की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर एक दिन पहले बुधवार को दोपहर बाद धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे थे। पहले दिन जनसभा, विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, समीक्षा आदि के बाद मुख्यमंत्री ने न्यू सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। गुरुवार को सुबह 7:25 बजे मुख्यमंत्री कामदगिरि परिक्रमा के लिए बरहा हनुमान मंदिर के पास पहुंचे। यहां सबसे पहले श्रीराम जानकी मंदिर में दर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.