बरेली, मई 10 -- हाफिजगंज।सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच साइबर सेल और थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सनातनी अ​क्षिता नाम की आईडी से एक पोस्ट साझा की गई थी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। सूचना पर थाना हाफिजगंज पुलिस ने जांच की। पुलिस गांव नरही नौआ नगला निवासी बिहारी लाल तक पहुंची। मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें संबंधित पोस्ट के स्क्रीनशॉट और फेसबुक आईडी से जुड़ी जानकारी मिली।आरोपी ने बताया कि फेसबुक पर उसकी आईडी विहारीलाल नाम से बनी है, उसी आईडी से पोस्ट शेयर की गई थी। क्राइम इस्पेक्टर धर्मेश कुमार ने बताया कि बिहारी लाल के ​खिलाफ रि...