लखीमपुरखीरी, अप्रैल 11 -- खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खीरी के चंदनचौकी में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने थारू जनजाति परिवारों और पूर्वी यूपी से आकर बसे बाढ़ विस्थापित परिवारों को भूमि अधिकार प्रमाण पत्र सौंपे। चंदनचौकी में 817 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम ने भूमि अधिकार की उपयोगिता के बारे में मुख्यमंत्री ने जानकारी दी। कहा, भूमि अधिकार प्राप्त होने के बाद आपकी की जमीन को अब कोई छू नहीं सकेगा। कोई उत्पीड़न नहीं कर सकेगा। इस मौके पर प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल, वन मंत्री अरुण कुमार समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री मियांपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...