शाहजहांपुर, मई 8 -- जलालाबाद, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया पर बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में प्रयागराज पुलिस ने जलालाबाद निवासी एक सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपित ने निजी रंजिश के चलते प्रयागराज के एक इंजीनियर को फंसाने के उद्देश्य से साजिश रची थी। पुलिस के मुताबिक जलालाबाद क्षेत्र निवासी नितेश कटियार की शादी एक मेट्रीमोनियल साइट के माध्यम से प्रयागराज निवासी युवती से तय हुई थी। कुछ समय बाद लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद नितेश का युवती के भाई इंजीनियर पवन चौरसिया से विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- CM योगी को धमकी दी; शादी टूटने का बदला लेने के लिए रची साजिश, आरोपी सफाईकर्मी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...