लखनऊ, मार्च 15 -- लखनऊ, संवाददाता। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की ओर से रविवार को चिनहट क्षेत्र के डिगडिगा गोयला स्थित नारायण सिटी में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 2029 में भारत का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प महायज्ञ, सुंदरकांड का पाठ व सम्मेलन का आयोजन किया गया। विधि विधान से यहां पुरोहितों द्वारा 11 हवन कुंडों से महायज्ञ सम्पन्न कराया गया।इस अवसर पर परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को प्रचंड बहुमत से पहले मुख्यमंत्री बनाना है और 2029 में उन्हें भारत का प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में सनातन संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों को सशक्त करने के लिए संत समाज और जागरूक नागरिकों की एकजुटता आवश्यक है। इस दौरान महामंडलेश्वर साध्वी अर्चना...