वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समीक्षा बैठक के बाद कालभैरव एवं काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां गर्भगृह में सविधि दर्शन-पूजन किया। कालभैरव मंदिर से निकलते समय माला-फूल बेचने वाले की दुकान पर बैठी दुकानदार की बिटिया को देख मुख्यमंत्री रुक गए। उस दुलारते हुए नाम जाना। पूछा कि स्कूल जाती हो कि नहीं? कौतूहल में उसकी बड़ी बहन भी आगे आ गई। दोनों से जानकारी लेने के बाद खूब पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। टॉफी देकर आशीर्वाद दिया। मौके पर मौजूद बच्चियों के परिजन से भी कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री रात में बरेका मैदान पहुंचे। सभास्थल पर बने मंच पर चढ़कर तैयारियों के बाबत जानकारी ली। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे की तैयारियों का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 अप्रैल (मंगलवार...