प्रयागराज, जनवरी 9 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज आएंगे। अपने करीब सात घंटे के प्रवास के दौरान सीएम सबसे पहले संगम स्नान-पूजन करेंगे और फिर माघ मेला क्षेत्र स्थित सतुआ बाबा के शिविर में संतों से मुलाकात के साथ दोपहर का भोजन ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही जगद्गगुरु श्री रामानंदाचार्य के जन्मोत्सव समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद झलवा स्थित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर शनिवार सुबह लखनऊ से उड़कर 10.20 बजे परेड ग्राउंड के हेलीपैड पर उतरेगा। हेलीपैड से मुख्यमंत्री सुबह 10.35 बजे वीआईपी घाट होकर संगम जाएंगे। यहां संगम स्नान और पूजन के पश्चात 11.05 बजे चलकर 11.15 बजे वीआईपी घाट पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री 11.25 बजे सतुआ बाबा के शिविर में जाएंगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.