मथुरा, मार्च 8 -- मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सात मार्च को सायं 4:30 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण और श्रीहरिनाम संकीर्तन के बीच उनका स्वागत किया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा और प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने प्रसादी पटुका ओढ़ाकर योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया, जबकि पूजाचार्यों ने मंगलार्चन और स्वस्तिवाचन किया।मृदंग-मंजीरों की मंगल ध्वनि के बीच योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले भगवान ठाकुर केशवदेव महाराज को माल्यार्पण और चंदन अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने अष्टभुजा मां योगमाया के दर्शन-पूजन किए और श्रीगर्भगृह में प्रवेश कर तुलसी व पुष्प अर्पित कर भगवान श्रीकृष्ण की वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना की। भागवत भवन में पूज...