आजमगढ़, जून 9 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 जून को जिले के दौरे पर आएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वह बरदह स्थित गांधी पीजी स्नातकोत्तर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर सोमवार शाम जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तैयारियों को युद्धस्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री 13 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले में रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रोटोकॉल प्राप्त होने के बाद सोमवार शाम जिलाधिकारी और एसएसपी के साथ मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, ज...