मिर्जापुर, जुलाई 4 -- मिर्जापुर, संवाददाता। युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना युवाओं के लिए 'संजीवनी' साबित हो रही है। इस योजना के तहत जिले के 358 युवा खुद रोजगार सम्पन्न होने के साथ ही अन्य युवाओं को भी रोजगार मुहैया कराने में जुट गए है। इस योजना के तहत युवाओं को उद्यमिता विकास प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। जिससे वे व्यवसाय संचालन, वित्तीय प्रबंधन, विपणन व उद्यम विकास संबंधी जानकारियां प्राप्त कर सफल उद्यमी बन सके।

योजना का उद्देश्य जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र (डीआईसी) के उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत अब तक जिले के 358 युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए 9.19 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। इस योजना का उद्देश्य शिक्षि...