औरैया, जुलाई 16 -- अपना कारोबार शुरू करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन शुरू हो गए हैं। योजना के तहत उद्योग लगाने के लिए 25 लाख रुपये और सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपये तक का बैंक ऋण मिलेगा। इसके साथ परियोजना लागत का निर्धारित हिस्सा दो साल बाद अनुदान में बदल जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह उत्तर प्रदेश का निवासी हो और कम से कम हाईस्कूल पास होना जरूरी है। चयन स्कोर के आधार पर किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग दिनेश चंद्र ने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन किए जा सकते हैं। अंतिम तिथि 31 जुलाई है। आवेदन के समय हाईस्कूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज लगाने होंगे। योजना से जुड़ी जानकारी जिला उद्योग प्रोत्सा...