बहराइच, जुलाई 18 -- बहराइच,संवाददाता। उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा ने बताया कि सरकार की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2026-27 के तहत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र की इकाई स्थापना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन के बाद हार्डकॉपी समस्त अभिलेखों के साथ जिला उद्योग केंद्र में जमा करनी होगी। आवेदन के लिए पासपोर्ट फोटो, आधार, जाति, निवास, बैंक पासबुक, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, हाईस्कूल प्रमाणपत्र और 10 रुपये के स्टाम्प पर शपथ पत्र जरूरी है। 18-40 वर्ष आयु के हाईस्कूल उत्तीर्ण मूल निवासी पात्र हैं। योजना में विनिर्माण हेतु 25 लाख और सेवा हेतु 10 लाख तक का प्रावधान है, जिस पर 25% अनुदान देय है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन शुरू अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग केंद्र ...