मैनपुरी, जुलाई 20 -- मुख्यमंत्री युवा रोजगार ऋण योजना जिले के युवाओं के लिए स्वरोजगार का मजबूत माध्यम बनकर उभर रही है। योजना के तहत बिना ब्याज ऋण और 50 हजार रुपये की सब्सिडी मिलने से युवा अपने सपनों को साकार करते हुए खुद का कारोबार शुरू कर रहे हैं। सरकार की इस पहल का असर यह है कि बीते वित्तीय वर्ष में जिले के 1565 युवाओं को 5-5 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया गया। इस साल लक्ष्य को बढ़ाकर 1700 कर दिया गया है। मुख्यमंत्री युवा रोजगार ऋण योजना की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में मैनपुरी का लक्ष्य बढ़ाकर 1700 युवाओं तक कर दिया है। जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से अब तक 240 युवाओं को विभिन्न बैंकों से ऋण स्वीकृत कराया जा चुका है, जबकि शेष पात्र आवेदनों की प्रक्रिया जारी है। योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि लाभा...