पीलीभीत, मई 8 -- पीलीभीत। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत ट्रैक्टर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाबी वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा अमित प्रियदर्शी राजपूत और शिवम पांडेय ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाबियां सौंपी। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और कृषि एवं संबंधित कार्यों में आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर एवं ट्रॉली की कुल लागत 4,95,000 निर्धारित की गई है, जिसमें 4,05,000 ट्रैक्टर एवं 90,000 ट्रॉली की कीमत शामिल है।लाभार्थियों को बैंक के माध्यम से बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें 10 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जाती है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री युवा...