एटा, मार्च 18 -- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के बुधवार को वृहद ऋण वितरण शिविर का आयोजन आईटीआई सभागार कासगंज रोड में किया। विभिन्न बैंक शाखा प्रबन्धकों की ओर से 45 लाभार्थियों को शिविर के माध्यम से ऋण वितरण किया गया। उपायुक्त अर्चना कुमारी ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य 1700 के सापेक्ष में 1486 की पूर्ति की गई है। अवशेष लक्ष्य 214 की पूर्ति 25 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। शिविर में उपस्थित अग्रणी जिला प्रबन्धक, बैंक कोर्डीनेटर्स, शाखा प्रबन्धकों से 20 मार्च को योजना की समीक्षा बरेली में की जा रही है। इसमें क्षेत्रीय प्रबन्धक एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक को प्रतिभाग किया जाना है।ऋण वितरण शिविर में केनरा बैंक करतला के मानपाल को एक लाख, केनरा बैंक चमकरी से दिनेश कुमार को 1.50 लाख, केनरा बैंक चमकरी से प्रेम चन्द्र को 1.50 लाख, बैंक ऑफ बडोदा...