मेरठ, मार्च 31 -- मेरठमुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में मेरठ लगातार पिछड़ता जा रहा है। वित्तीय वर्ष की शुरूआत में सूबे में टॉप फाइव में स्थान बनाने वाला मेरठ अब धीरे-धीरे खिसककर 43वें स्थान पर जा पहुंचा। योजना के तहत लोन दिलाकर युवाओं को उद्यमी बनाने में सूबे में आजमगढ़ पहले, जौनपुर दूसरे और झांसी तीसरे नंबर पर है। इधर, मेरठ मंडल के छह जिलों की स्थिति को मंडल स्तर पर देखे तो बागपत पहले, गाजियाबाद दूसरे, गौतमबुद्धनगर तीसरे नंबर पर है। मेरठ पहले नंबर से खिसकर चौथे नंबर पर पहुंच गया, जबकि हापुड़ पांचवे और बुलंदशहर पांचवे नंबर पर है।प्रदेश सरकार की एक प्रमुख योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 21 से 40 वर्ष के युवाओं को अपना स्वयं का सूक्ष्म उद्यम (एमएसएमई) स्थापित करने के लिए पांच लाख तक का ब्याज-मुक्त और गारंटी-मुक्त ऋण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.