हापुड़, जून 12 -- हापुड़। मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सभागर में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की बैंक के अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। इस दौरान योजना का पात्रों को लाभ दिलाने में लापरवाही करने वाले छह बैंकों के अधिकारियों को खूब फटकार लगाई। सीडीओ श्रुति शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए मुख्य योजना है, लेकिन कुछ बैंकों द्वारा युवा उद्यिमयों के सभी कागजी कार्यवाही व सत्यापन पूरा होने के बाद भी ऋण देने में आनाकानी की जा रही है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी बैंक के अधिकारी द्वारा इसमें लापरवाही बरती जाती है तो उसपर कार्यवाही की जाएगी। इनमें सबसे ज्यादा पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंकों, बड़ौ...