अलीगढ़, जून 3 -- अलीगढ़। संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार का तबादला सहारनपुर हो गया है। उनके स्थान पर सहारनपुर से अंजू रानी ने संयुक्त आयुक्त उद्योग के पद पर ज्वाइन किया है। मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में समीक्षा की। संयुक्त आयुक्त उद्योग ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र युवाओं के आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिकाधिक युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने का अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...