वाराणसी, जून 24 -- पिंडरा, संवाद। मानापुर गांव में प्रस्तावित मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के लिए सीमांकन के दौरान विरोध एवं जेसीबी में तोड़फोड़, चालक से मारपीट में फूलपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले में पांच नामजद और 60 अज्ञात किसानों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मानापुर में छह एकड़ भूमि पर विद्यालय का निर्माण प्रस्तावित है। क्षेत्रीय लेखपाल धर्मराज कुशवाहा ने तहरीर में बताया कि सोमवार को एसडीएम पिंडरा की ओर से गठित राजस्व टीम प्रस्तावित कम्पोजिट विद्यालय के लिए सीमांकन कर रही थी। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं एवं पुलिस बल की उपस्थिति में सीमांकन किया जा रहा था। तभी सैकड़ों महिला एवं पुरुष पहुंचे। यह भी पढ़ें- गर्भवती महिला की पिटाई के मामले में ग्राम प्रधान, लेखपाल व कानूनगो सहित छह पर मुकदमा दर्ज। सीमांकन का विरोध करन...