बोकारो, जुलाई 23 -- शिक्षा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां विभिन्न विद्यालयों के लगभग 1100 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन ने बताया कि सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिले के राजकीयकृत, कस्तूरबा, मॉडल, प्रोजेक्ट, अल्पसंख्यक, गैर सहायता प्राप्त एवं अनुदानित विद्यालयों के कक्षा सात उत्तीर्ण एवं वर्तमान में कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा चयनित विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से कक्षा नौ से बारहवीं तक नियमित अध्ययन करने पर प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की ...