देहरादून, सितम्बर 7 -- विकासनगर। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आयोजित परीक्षा में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला, विकासनगर के नौ विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में कक्षा छह से रोहित, मनीष धीमान, राधिका, सुहाना, आयशा मलिक और वैभवी जोशी तथा कक्षा नौ से माहिका, अंशुमन और रितिक शामिल हैं। योजना के तहत कक्षा छह के चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 600 रुपये तथा कक्षा नौ के विद्यार्थियों को प्रतिमाह 900 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कृपाल सिंह चौहान एवं छात्रवृत्ति प्रभारी जयपाल सिंह ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। इस दौरान चयनित विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य विद्यार्...