नई दिल्ली, जुलाई 25 -- पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में सीधे आर्थिक सहायता भेजने की व्यवस्था को राज्यभर की लाभार्थियों ने सराहा है। लाभार्थियों का कहना है कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली से बिना किसी बिचौलिये और देरी के सहायता राशि सीधे उनके खातों में पहुंच रही है, जिससे पारदर्शिता और आर्थिक सशक्तीकरण सुनिश्चित हुआ है। सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में अब तक योजना के तहत लगभग 33 लाख महिलाओं के बैंक खातों में Rs.1,149 करोड़ सीधे हस्तांतरित किए जा चुके हैं। अनुसूचित जाति वर्ग की पात्र महिलाओं को Rs.1,500 की तीन मासिक किस्तों के रूप में कुल Rs.4,500 तथा अन्य वर्गों की महिलाओं को Rs.1,000 की तीन मासिक किस्तों के रूप में कुल Rs.3,000 दिए गए हैं। योजना के तहत...