अमरोहा, जुलाई 10 -- मछुआरे हैं देश की पहचान, उनकी मेहनत से खुशहाल हिंदुस्तान' के संदेश के साथ दस जुलाई को राष्ट्रीय मछुआरा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की 'मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना' अमरोहा जिले में नीली क्रांति का नया अध्याय लिख रही है। साल 2023-24 में शुरू हुई इस योजना का असर महज दो वर्षों में ही जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। देश के अन्नदाता की तरह ही मछुआरे भी पोषण, आजीविका और अर्थव्यवस्था की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मत्स्य विभाग द्वारा दी जा रही सब्सिडी और तकनीकी मार्गदर्शन के चलते ग्रामीण किसान तेजी से इस व्यवसाय की ओर रुख कर रहे हैं। अमरोहा मत्स्य विभाग की सहायक निदेशक नीतू सिंह के अनुसार, इस योजना और किसानों की जागरूकता के चलते जिले में पिछले वर्ष की तुलना में मत्स्य उत्पादन में 15 प्रतिशत की ठ...