साहिबगंज, अक्टूबर 6 -- साहिबगंज। दुर्गा पूजा से पहले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के किस्त की राशि मिलने से लाभुक महिलाओं में खुशी है।योजना से जुड़ी जिले की 1,71,302 पात्र लाभुकों को सितम्बर महीने के 42.82 करोड़ का भुगतान किया गया है। दरअसल, झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना एवं मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के सितंबर माह की सम्मान राशि एवं पेंशन राशि जिले के पात्र लाभुकों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी गई।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनामुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत जिले के 1,71,302 पात्र लाभुकों के बैंक खातों में सितम्बर माह की सम्मान राशि भेजी गई। प्रत्येक लाभुक को 2,500 की दर से एक माह...