देहरादून, फरवरी 5 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग को सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में पात्रता परीक्षण, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को और मजबूत व पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत जनवरी 2026 की पेंशन किस्त जारी करते हुए यह निर्देश दिए। कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक निर्बाध रूप से पहुंचता रहे। आज मुख्यमंत्री ने विभिन्न पेंशन योजनाओं के नौ लाख 47 हजार 345 पात्र लाभार्थियों की पेंशन व योजनाओं के रूप में 141 करोड़ 66 लाख 51 हजार रुपये डीबीटी के जरिए लाभार्थियों के खातों में जारी किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद...