जहानाबाद, फरवरी 18 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के सौजन्य से मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत जिले के 16 बच्चों का इलाज किया गया। बताते चले कि जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2022 में लॉन्च किया गया था। इस योजना के तहत 18 वर्ष तक के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों जिसके हृदय में जन्मजात छेद हो, पैर टेढा, तालू ओठ कटा, तथा पीछे की हड्डी में घाव का लगातार रिसाव होते रहता हो, उसका निशुल्क इलाज किया जाता है। इस संबंध में जिला समन्वयक डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि योजना के तहत शून्य से 18 वर्ष तक बच्चे जिनकी अभिभावक की वार्षिक आमदनी 2 लाख 50 हजार से कम हो, का निशुल्क इलाज किया जाता है। इसके लिए आंगनवाड़ी और स्कूल के 12वीं तक के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मोबाइल हेल्थ टीम द्वारा स्क्रीनिंग किया जाता है। आंग...