उरई, अप्रैल 1 -- उरई। शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना बेसहारा बच्चों के लिए बड़ा सहारा बनी है। अब तक हजारों बच्चों को इससे लाभान्वित किया जा चुका है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र लाभ प्राप्त करने से वंचित न रहे। जनपद में जरूरतमंद बच्चों को निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बच्चों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अंतर्गत 50 बच्चों को 12 लाख 12 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। इससे कोविड प्रभावित परिवारों के बच्चों को आर्थिक संबल मिला। वहीं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के तहत 1121 बच्चों को एक करोड़ 50 लाख 57 हजार 500 रुपये की सहायता राशि दी ग...