पूर्णिया, अप्रैल 16 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।बिहार में भाजपा के सम्राट चौधरी के 24वें मुख्यमंत्री बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर देखी जा रही है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे प्रदेश के लिए एक नई दिशा की शुरुआत बताया है। भाजपा नेता सह पूर्णिया पूर्व प्रखंड के डिमिया छतरजान पंचायत के मुखिया अंगद मंडल, संजय मेहता कन्हैया पंडित संजय दास, राजकुमार साह, दिलीप सिंह, पवन चौहान आदि ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को बधाई क्षेत्र के अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी एक-दूसरे को बधाई दे...