भागलपुर, मई 31 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार भागलपुर दौरे पर आ रहे हैं। इस बार वह रविवार को भागलपुर प्रशासनिक समीक्षा बैठक करेंगे और भाजपा के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। बिहार में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री बने हैं और उनके पहले दौरे को लेकर सांगठनिक स्तर पर स्वागत की जोरदार तैयारी है। पार्टी की ओर से हवाई अड्डा पर स्वागत के लिए कई नेता मौजूद रहेंगे जबकि नाथनगर के चंपानगर में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में भी जिले के कई कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का हवाई अड्डे पर भाजपा के कार्यकर्ता और नेता स्वागत करेंगे। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार भागलपुर आ रहे सम्राट, होगा जोरदार स्वागत इसके लिए बैठक कर तमाम विषयों पर बात की...