पटना, अप्रैल 17 -- Samrat Choudhary: बिहार का मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार राजधानी पटना से बाहर निकले। वह सारण जिले के सोनपुर पहुंचे। सीएम के साथ उनकी पत्नी, बेटा, बेटी एवं एक अन्य रिश्तेदार मौजूद रहे। सम्राट ने अपने परिवार के साथ सोनपुर के बाबा हरिहर नाथ मंदिर में पूजा और अर्चना की। सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को पटना के लोकभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद से वह प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाकर आशीर्वाद ले रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट पर सोनपुर पहुंचे। उन्होंने बाबा हरिहरनाथ की पूजा-अर्चना के साथ ही लघु रुद्राभिषेक भी किया। मंदिर कमेटी ने प्रतीक चिह्न, शॉल , बुके और फूल-माला के साथ सीएम का स्वागत किया। मंदिर कमेटी के लोगों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.