अररिया, मई 27 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने मैट्रिक और इंटर पास करने वाले छात्र छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए 25 मई से अधिकारिक मेधासॉफ्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन चल रहा है। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि सरकार होनहार विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए छात्र छात्राओं को आर्थिक सहायता दे रही है। मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास होने वाली सामान्य और पिछड़ा वर्ग की छात्राओं, सामान्य वर्ग के छात्रों, पिछड़ा और अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राओं के साथ अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को दस हजार रुपया की राशि दी जाएगी। यह भी पढ़ें- प्रोत्साहन योजना की राशि के लिए करें ऑनलाइन आवेदन वहीं...