बगहा, मई 6 -- मनोज कुमार राव बेतिया हमारे संवाददाता। मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का लाभ अब 12वीं कक्षा पास करने वाले जिले के छात्र-छात्राओं को मिल सकेगा। इस योजना के तहत एक तरफ जहां वे जिले के अलग-अलग औद्योगिक इकाइयों में काम करने का मौका हासिल करेंगे वहीं उन्हें इस योजना से जुड़ने के बाद स्टाइपेंड की राशि भी प्रदान की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रोहित राज ने बताया कि 12वीं की कक्षा पास करने वाले 18 से 28 आयु के छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। राज्य सरकार द्वारा छात्रों में उद्यमिता को विकसित करने और अपने पैरों पर खड़ा होने के उद्देश्य से इस प्रकार की योजना की शुरुआत की गई है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए नया पोर्टल बना उन्होंने यह भी बताया कि एक ही पोर्टल पर जिले के बड़े-बड़े संच...