मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। युवाओं को उद्योग आधारित आधुनिक कौशल, नई तकनीक व डिजिटल ज्ञान से सशक्त बनाना है। उन्हें रोजगार का अवसर प्रदान करने को लेकर मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना आज के युवाओं के भविष्य की मजबूत आधारशिला बनती जा रही है। 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को व्यावहारिक अनुभव, बहु-क्षेत्रीय कौशल विकास तथा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे बदलते औद्योगिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें। जिला प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना। उन्हें उद्योगों की वास्तविक कार्यशैली से परिचित कराना है और आत्मनिर्भर बनाना है। यह योजना राज्य के उन युवाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जो 12वीं पास, आईट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.