हरदोई, अप्रैल 27 -- हरदोई। निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड पर इलाज करने से इनकार किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अस्पताल प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा है। आयुष्मान योजना के जिला कोऑर्डिनेटर विवेक मिश्रा ने बताया कि आकाश गुप्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि उसके भाई का सड़क हादसे में पैर टूट गया था। घायल को इलाज के लिए शहर के नेहरू रोड स्थित शिव शक्ति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क इलाज करने से मना कर दिया गया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद निजी अस्पताल से मांगा स्पष्टीकरण शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच ...