हल्द्वानी, दिसम्बर 2 -- हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को हल्द्वानी भ्रमण पर आ रहे हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री बुधवार को पूर्वाह्न 11.15 बजे पंतनगर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 11.25 बजे गौलापार हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से 11.45 बजे ग्रुप सेन्टर सीआरपीएफ काठगोदाम पहुंचकर पूर्व अर्द्ध-सैनिक बलों के सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर 12.45 बजे ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ काठगोदाम से कार से प्रस्थान कर एक बजे एमबीपीजी कॉलेज, प्रेक्षागृह हल्द्वानी आएंगे और विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री धामी दोपहर 2 बजे एमबीपीजी कॉलेज से एफटीआई हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.