हरिद्वार, मार्च 25 -- ब्लॉक कार्यालय प्रांगण में आयोजित चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है और उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि बीते चार वर्षों में गांव-गांव तक सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। सरकार जनता के विश्वास पर खरी उतरी है। आगे भी विकास कार्यों की रफ्तार जारी रहेगी। जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। उप जिलाधिक...