चम्पावत, मई 3 -- सतीश जोशी, चम्पावत। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार मई सोमवार को जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन प्रातः 10:30 बजे एसएसबी हेलीपैड चम्पावत पर होगा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री प्रातः 10:45 बजे जिला चिकित्सालय के निकट स्थित सीसीयू ब्लॉक पहुंचकर एमआरआई मशीन सहित अन्य अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का विधिवत लोकार्पण करेंगे। अस्पताल के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 11 बजे गोरल मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन एवं विशेष अनुष्ठान में भाग लेंगे। तत्पश्चात वह 11:15 बजे गोरलचौड़ मैदान पहुंचेंगे, जहां विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री गोरलचौड़ मैदान में आयोजित भव्य गोलज्यू महोत्सव में भी शिरकत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे। यह भ...